नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिले में गैस सिलेंडर की कमी के चलते प्रवासी मजदूरों के सामने भोजन को लेकर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में वकीलों ने जिला प्रशासन से प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की है। जिला न्यायालय के वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र सौंपा। अधिवक्ता संदीप भाटी एडवोकेट ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के सामने गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से भोजन का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में प्रशासन द्वारा मजदूरों के लिए कोरोना काल की तरह भोजन की व्यवस्था की जाए। इसी के साथ ही गैस की कालाबाजारी को रोकते हुए मजदूरों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी कराने की मांग की है। इस मौके पर एडवोकेट कपिल कुमार भाटी, एडवोकेट प्रिंस भाटी, देवेंद्र चौधरी, मनीष भाटी आदि अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.