वकीलों ने प्रदर्शन कर प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई
हरदोई, सितम्बर 3 -- सवायजपुर। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर बुधवार को सवायजपुर तहसील में दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राज प्रकाश चौहान महामंत्री देवेश वाजपेई की अगुवाई में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार से प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू किए जाने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सवायजपुर शिवानी सिंह को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि वकीलों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सितंबर 2023 में सरकार ने एक्ट का मसौदा तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। ज्ञापन में प्रमुख रूप से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का मसौदा सार्वजनिक कर तत्काल लागू करने, वकीलों पर हमला करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.