वकीलों ने पांच लाख का मुफ्त कैशलेस सुविधा पर मनाया जश्न
कानपुर, जुलाई 29 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये तक की मुफ्त कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने पर कचहरी परिसर में खुशी का माहौल रहा। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए उनका और सांसद रमेश अवस्थी का आभार जताया। लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शताब्दी द्वार पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। विधायक ने कहा कि यह योजना प्रदेश के जरूरतमंद अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इस दौरान अधिवक्ता मोहम्मद तौहीद, ओपी दुबे, अनिल दीक्षित, कुलदीप यादव, आयुष शुक्ला, साजिद खान, अमरदीप आदि रहे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा : योगी यह भी पढ़ें- कैशलेस इलाज की घोषणा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.