मुजफ्फर नगर, जून 22 -- तहसील में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में छठें दिन भी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और टाईपिस्टों ने तहसील में उप निबंधक कार्यालय की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखी। हालांकि सोमवार को सभी ने अपने अपने चैंबर खोले। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य किए। अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने रजिस्ट्री का कार्य नहीं किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और सचिव दीपेश गुप्ता ने कहा कि शासन द्वारा ई-पंजीकरण व्यवस्था को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक उपनिबंधक कार्यालय की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। कोई भी अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक रजिस्ट्री का कार्य नहीं करेंगे। सिर्फ अधिवक्ता न्यायिक कार्य करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण मॉड्यूल का...