वकीलों ने निबंधन मंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की
फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- निबंधन कार्यालयों का निजीकरण किए जाने के विरोध में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल के दौरान बैनामा रजिस्ट्री कराए जाने पर नाराज वकीलों ने प्रदेश सरकार पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का पुतला दहन कर दिया। निबंधन विभाग के मंत्री रविंद्र जायसवाल का भी पुतला फूंका। वकीलों ने दोनों मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार को सदर तहसील से वकीलों और बैनामा दस्तावेज लेखकों ने जुलूस निकाला। जुलूस समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी दिलीप यादव के आवास के गुजरता हुआ नगला भाऊ चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जहां पर वकील और बैनामा दस्तावेज लेखकों ने प्रदेश सरकार की पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल का पुतला दहन किया। वकीलों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने ऐलान किया कि सरकार का निर्णय वापस न होने तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.