भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर। हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं ने धरना के 143वें दिन शुक्रवार को कचहरी परिसर में मस्जिद में मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। उसके बाद फातिहा किया गया। इस दौरान अधिवक्ता मुकेश ठाकुर, श्याम सुंदर, समाजसेवी जीतू मंडल, दिलीप शाह, बीबी मरियम और प्रकाश रविदास सहित अन्य मौजूद थे। आंदोलन की सफलता और अमन चैन की बात कही गई। संरक्षक एवं सेवानिवृत्त अधिकारी अशोक कुमार ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...