पीलीभीत, जून 20 -- बीसलपुर। तहसील बार एसोसिएशन ने दूसरे दिन भी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उपनिबंधक कार्यालय पर धरना देकर उपनिबंधक को ज्ञापन दिया। बीसलपुर में मुंसिफ बार एवं तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों ने अधिवक्ताओं की अनदेखी किये जाने के विरोध में दिन तहसील कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में वकील उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे। जहां वकीलों ने उपनिबंधक कार्यालय के बाहर धरना दिया और दरवाजा बंद कर दिया। उपनिबंधक के समझाने बुझाने के बद वकील शांत हो गए। वकीलों ने उपनिबंधक के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर पारंपरिक रोजगार संकट पर ध्यान दिए जाने, जालसाजी व धोखाधड़ी की अत्याधिक संभावना की आशंका जताते हुये कार्यवाही की मांग की। यह भी पढ़ें- वकीलों ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन ज्ञापन देने वालों में सुनील सक्सेना, स्वदेश सिंह चौहान, मो...