बरेली, जून 6 -- नवाबगंज। एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार एडवोकेट प्रैक्टीशनर्स एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने उनपर कानून की जानकारी न होने के आरोप लगाए। शनिवार से एक सप्ताह तक कोर्ट के बहिष्कार करने का ऐलान कर एसडीएम को हटाने की मांग की है।शुक्रवार को हुई एडवोकेट प्रैक्टीशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार की अध्यक्षता में हुई जनरल हाउस की बैठक में वकीलों ने एसडीएम उदित पवार के के साथ ही नायब तहसीलदारों की कार्यशैली परहमला बोला। अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने एसडीएम पर न्याय की जानकारी न होने का आरोप लगाते हुए तत्काल ही तहसील से हटाए जाने की मांग की। शनिवार से अधिवक्ता एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कोर्ट का बहिष्कार करेंगे। इसमें संगठन के संरक्षक सुधाकर लाल रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष हा...