वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार, न्यायालयों की समस्याओं से परेशान
इटावा औरैया, मई 4 -- भरथना। बार एसोसिएशन तहसील भरथना व ताखा की बैठक अध्यक्ष हरिशचंद्र पाण्डेय एडवोकेट की अध्यक्षता में ताखा तहसील में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने एकमत से न्यायालयों में व्याप्त समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और एक दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम ताखा के न्यायालय में पिछले तीन माह से मुकदमे दर्ज नहीं हो रहे हैं। साथ ही न्यायिक एसडीएम के न्यायालय में नियमित पत्रावलियों पर आदेश नहीं लिखे जा रहे और बैक डेट में आदेश पारित किए जाने का भी विरोध किया गया। बैठक में यह भी बताया गया कि पूर्व में तहसील दिवस पर डीएम द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। अधिवक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से मुकदमों की सुनवाई नहीं हो रही है और प्रार्थना पत्र भी दर्ज नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.