मधुबनी, जनवरी 30 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। अधिवक्ताओं ने कोर्ट कैंपस व आसपास की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए चोरी की घटना पर रोक लगाने की मांग की है। वकीलों का कहना है कि पुख्ता सुरक्षा नहीं होने के कारण बराबर बाइक चोरी की घटनाएं घट रही है। कई अधिवक्ताओं की बाइक चोरी हो चुकी है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वासुदेव झा एवं महासचिव शिवनाथ चौधरी ने जिला प्रशासन से हाल ही में धमकी भरे संदेश के बाद कोर्ट सुरक्षा में लगाए गए अतिरिक्त पुलिसकर्मी को फिर से ड्यूटी पर लगाने की मांग की है। वकालत खाना गेट पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की है। अधिवक्ता रानी विक्रमशिला, सितेश चंद्र झा, राहुल कुमार, विकास कुमार राम, ऋषिकेश कुमार आदि ने बताया कि कोर्ट कैंपस एवं पार्किंग में बराबर चोरी की घटना घट रही है। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की बाइक भी चोरी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.