पीलीभीत, मई 12 -- बीसलपुर। तहसील परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। तहसील बार एसोसिएशन ने एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने का एसडीएम को पत्र दिया। बीसलपुर परिसर में अध्यक्ष राजेश मिश्रा की ओर से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रामायण की चौपाईयों से तहसील परिसर गूंजता रहा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह चौहान, सुबोध मिश्रा, महेश चंद्र सक्सेना, सुरेश मिश्रा, केके दुबे, मुकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...