लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- तहसील गोला में तैनात राजस्व निरीक्षक पर पैमाइश कार्य में रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक द्वारा भूमि पैमाइश के मामलों में प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए प्रति प्रकरण 10 हजार रुपये तक की मांग की जाती है। यदि कोई पक्षकार धनराशि नहीं देता है तो उसकी पैमाइश की पत्रावली को नक्शा बड़ा होने की आख्या लगाकर निरस्त कर दिया जाता है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी लिखित शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है और वादकारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने वालों में राजेश गिरि, रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.