बरेली, मई 21 -- मीरगंज। बार एसोसिएशन के आह्वान पर लखनऊ कलेक्ट्रेट में चैंबर तोड़ने का विरोध करने पर पुलिस द्वारा किए लाठी चार्ज के विरोध में वकीलों ने बुधवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने घायल वकीलों की प्रशासन द्वारा मुफ्त इलाज कराने, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करते हुए एसडीएम निधि शुक्ला को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में हरीश लाखा, चंद्रपाल, अरिवंद , यशपाल, धर्मवीर, राजवीर आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल यह भी पढ़ें- लाठी चार्ज घटना से वकीलों में नाराजगी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़ने के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...