वकीलों ने उठाईं चैंबर, पेयजल और पार्किंग की समस्याएं
आगरा, मई 22 -- दीवानी में चैंबर, वाहन पार्किंग, पेयजल समेत अन्य समस्याओं को लेकर यूनाइटेड बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला जज संजय कुमार मलिक से मिला। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। साथ ही कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। यूनाइटेड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए पर्याप्त चैंबर उपलब्ध नहीं हैं। इसकी वजह से अधिवक्ताओं को धूप, वर्षा एवं सर्दी में खुले में बैठना पड़ता है। परिसर में पेयजल की दिक्कत है। चैंबर की मांग को लेकर भी विवाद होते रहते हैं। इससे परिसर का शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित होता है। सुझाव दिए कि परिसर में बहुमंजिला इमारत बनाई जाए। न्याय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.