लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- तहसील अधिवक्ता संघ भवन में वकीलों ने सुंदरकांड का पाठ किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रकेश ने साथी पदाधिकारियों के साथ गणेशजी, लक्ष्मीजी, हनुमानजी और अन्य देवताओं की पूजा करने के बाद सुंदरकांड का पाठ शुरू किया। ढोल-मंजीरे आदि के साथ हुए सुंदरकांड के पाठ में सभी वकील शामिल हुए और सभी ने इसका पाठ किया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन किया गया। इसमें अरुण गुप्ता, मो. लतीफ खां, सर्वेश यादव, अखिल श्रीवास्तव, रमेश भार्गव, रमेश भारती, बीपी श्रीवास्तव, आरपी रुहेला, सर्वेश मिश्र, रवि गुप्ता और वीरेंद्र कुमार आदि वकील शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.