वकीलों को लॉ छात्रों ने एक विकेट से हराया
धनबाद, मार्च 23 -- अधिवक्ताओं की टीम को लॉ कॉलेज के छात्रों ने क्रिकेट में पटखनी दे दी। रविवार को कोयला नगर ग्राउंड में खेले गए क्रिकेट मैच में लॉ छात्रों ने अधिवक्ता एकादश को रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर के चौथे बॉल पर हरा दिया। लॉ कॉलेज के अस्तित्व शर्मा ने छक्का जड़ कर मैच अपने नाम कर लिया। अधिवक्ताओं की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 132 रन बनाए। बाद में खेलने उतरी लॉ स्टूडेंट की टीम ने नौ विकेट गंवाकर 14 ओवर चार बॉल में 134 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैच में धनबाद बार काउंसिल अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी और लॉ कॉलेज धनबाद के प्राचार्य डॉ कमल किशोर के अलावा लॉ कॉलेज के कप्तान अभिषेक सिंह, जेएससीए मैंनेजिंग कमेटी के उत्तम बैन, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, सुनील सिंह, रंजीत सिंह, दीपक शाह, चंदन कुमार, राजन पॉल, राजीव पांडेय, जीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.