वकीलों को मासिक शुल्क से मिलेगी निजात
प्रयागराज, अगस्त 4 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। बहुमंजिला पार्किंग व एडवोकेट्स चैंबर्स बिल्डिंग में वकीलों को मासिक शुल्क से निजात मिलेगी तथा चैंबरों में फर्नीचर भी निःशुल्क मिलेगा। यह आश्वासन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने चैंबर आवंटन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को दिया है।
संघर्ष समिति की बैठक संघर्ष समिति के पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और चेंबर्स आवंटन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी, वरिष्ठ सदस्य न्यायमूर्ति एसडी सिंह , न्यायमूर्ति अजय भनोट, न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय, न्यायमूर्ति विकास बुधवार, न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल से मिलने गया था। मुलाकात के दौरान चीफ जस्टिस ने प्रतिनिधिमंडल को बताया की रखरखाव खर्च व फर्नीचर फंड के लिए प्रदेश सरकार से बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.