वकीलों को टोल फ्री पास देने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
औरैया, जून 1 -- औरैया, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन औरैया के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर औरैया टोल प्लाजा पर जनपद के अधिवक्ताओं को नि:शुल्क पास सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक कार्यों के सिलसिले में उन्हें प्रतिदिन विभिन्न न्यायालयों में आना-जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक भार बढ़ रहा है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह भदौरिया एडवोकेट और महामंत्री अजय कुमार पाल एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्तागण न्यायपालिका का अभिन्न अंग हैं और न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनपद औरैया के अधिवक्ताओं को विभिन्न न्यायालयों में वादों की पैरवी और अन्य विधिक कार्यों के लिए लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.