मधुबनी, फरवरी 9 -- मधुबनी। अधिवक्ताओं के लिए ई-फाइलिंग आईडी बनाना अनिवार्य हो गया है। आईडी के बिना अधिवक्ता ई-फाइलिंग रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कोई भी मुकदमा या आवेदन ऑनलाइन फाइलिंग नहीं कर सकेंगे। ई-फाइलिंग आईडी बनाने के बाद अधिवक्ता स्वयं भी कोर्ट में ऑनलाइन आवेदन दाखिल कर सकते हैं। फिलहाल एनआई एक्ट एवं मिसलेनियस केस के फाइलिंग में आईडी अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कोर्ट प्रशासन ने अधिवक्ताओं का ई-फाइलिंग आईडी बनाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया है। कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम ने अधिवक्ताओं से अपील किया है कि वे अपना ई-फाइलिंग रजिस्ट्रेशन आईडी अनिवार्य रूप से बना लें। जिला कोर्ट के सिस्टम ऑफिसर विमलेश कुमार ने बताया कि सोमवार से ई फाइलिंग आईडी बनाने के लिए विशेष ड्राइव शुरू की गई है। ड्राइव के तहत अधिवक्ता वकालत खाना एवं मुख्तार खाना में दोपहर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.