वकीलों के बहिष्कार से कार्य प्रभावित, धामपुर तहसील के समस्त राजस्व मुकदमे ठाकुरद्वारा और नगीना स्थानांतरित
बिजनौर, अगस्त 10 -- धामपुर। धामपुर तहसील के राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों को लेकर आयुक्त मुरादाबाद ने बड़ा निर्णय लिया है। आयुक्त मुरादाबाद ने 7 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर उपजिलाधिकारी धामपुर तथा उपजिलाधिकारी (ज्यूडिशियल) धामपुर के न्यायालयों में विचाराधीन समस्त मुकदमों को तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद के उपजिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी (ज्यूडिशियल) न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया है। इसके साथ ही तहसीलदार धामपुर, तहसीलदार (ज्यूडिशियल) धामपुर तथा नायब तहसीलदार धामपुर, नहटौर, अफजलगढ़ और स्योहारा की अदालतों में विचाराधीन सभी मुकदमों को तहसील नगीना, जिला बिजनौर में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।बताया गया है कि धामपुर तहसील एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.