फिरोजाबाद, जून 20 -- फिरोजाबाद। ई रजिस्ट्री के विरोध में सदर तहसील में अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखर संघ की कलमबंद हड़ताल छठवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर हुंकार भरी। वहीं सदर विधायक ने भी मौके पर पहुंच कर अधिवक्ताओं से बात की। अधिवक्ताओं ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- वकीलों के धरने में पहुंचे विधायक, प्रमुख सचिव से की वार्ताधरना और आंदोलन इसके बाद मांगे नहीं माने जाने से हड़ताल लगातार जारी रखने का ऐलान कर दिया। शनिवार को अधिवक्ता एवंदस्तावेज लेखक संघ के साथ में टाइपिस्ट धरने पर बैठे। सरकार के इस फैसले के विरोध में हुंकार भरते हुए नारेबाजी की। शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रमुख सचिव से वार्ता करते हुए ई रजिस्ट्रीकरण प्रणाली में बदलाव करते हुए अधिवक्ता एवं बैनामा लेखकों की ...