आगरा, सितम्बर 22 -- अधिवक्ता कुलदीप राजपूत के घर में घुसकर थाना डौकी पुलिस द्वारा अभद्रता के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन सोमवार को भी दीवानी परिसर के गेट नंबर दो पर जारी रहा। अधिवक्ताओं ने परिसर में जुलूस निकाल कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी बातचीत के लिए धरनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित अधिवक्ता ने उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया। एसीपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर 24 घंटे में मामले का निराकरण किया जाएगा। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के बैनरतले चल रहे धरने में अधिवक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब तक प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। इसके लिए प्रभावी आंदोलन की जरूरत है। जिससे प्रदेश में एक्ट लागू हो सके। संयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.