फतेहपुर, मई 3 -- फतेहपुर। शहर के विद्यार्थी चौराहा पर रविवार शाम अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए टीन शेड को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और वकीलों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। शाम करीब पांच बजे एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव, डीएसपी सिटी प्रमोद शुक्ला, कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा व नायब तहसीलदार राजस्व टीम और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और टीन शेड हटाने की तैयारी शुरू की। प्रशासनिक टीम को देखते ही मौजूद अधिवक्ताओं ने विरोध शुरु कर दिया और कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि टीन शेड अस्थायी है और बैठने की व्यवस्था के लिए लगाया गया है। स्थिति बिगड़ती देख बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव व महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा उर्फ पुत्तन मिश्रा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता कर माहौल शांत कराया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता एकता मंच की बै...