भभुआ, मार्च 17 -- भभुआ। जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को पुस्तकालय भवन में आयोजित हुई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे ने की। अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी 2026 के आय-व्यय पर विचार विमर्श करते हुए मेडिकल व भभुआ के अधिवक्ताओं के टूटे शेड की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में अधिवक्ताओं की अन्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष सदानन्द पाण्डेय, दुर्गेश कुमार, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, संयुक्त सचिव नेसार अंसारी, अरविन्द श्रीवास्तव, शम्भू कुमार, सहायक सचिव मनेाज मिश्रा, अभिषेक कुमार, अतुल तिवारी, विद्या पाण्डेय, बाल्मिकी सिंह, प्रेमनाथ सहित कई अधिवक्ता शामिल थे। हि.प्र. रामपुर में जिला स्थापना दिवस पर कार्यक्रम रामपुर। प्रखंड में जिला स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामपुर प...