प्रयागराज, फरवरी 6 -- वकीलों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी सदर तहसील में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। सिविल लाइंस में अधिवक्ता से हुई मारपीट के विरोध में अधिवक्ता सुबह 10 बजे ही उप निबंधक सदर प्रथम के कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उनके विरोध को देखते हुए कार्यालय बंद कर दिया गया। जिसके बाद इसकी सूचना जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को दी गई। सिविल लाइंस के एक शोरूम में दो दिन पहले एक अधिवक्ता से कुछ कर्मचारियों की बहस हो गई थी। आरोप है कि कर्मचारियों ने अधिवक्ता को पीट दिया। जिसके बाद से ही विरोध शुरू हो गया। गुरुवार को भी जब तहसील सदर का कार्यालय खुला तो अधिवक्ताओं ने विरोध कर दिया। कार्यालय बंद करा दिया गया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्यालय खुलते ही हंगामा हो गया। उप निबंधक प्रथम चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि हंगामे व वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.