शाहजहांपुर, जून 26 -- शाहजहांपुर। जिला जज विष्णु कुमार शर्मा तथा अपर जिला जज कक्ष संख्या-8 प्रेम शंकर के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला जज की अदालत के बाहर धरने पर बैठे रहे और नारेबाजी की। बार अध्यक्ष सरनाम यादव और महासचिव राजेश अवस्थी का कहना है कि उनकी कुछ लंबित समस्याओं और व्यवहार से जुड़े मुद्दों को लेकर असंतोष है। इसी के चलते बुधवार से दोनों न्यायालयों में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा। परिणामस्वरूप दोनों अदालतों में न्यायिक कार्य प्रभावित रहा और दूर-दराज से आए वादकारियों को बिना सुनवाई के लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- तहसीलदार कोर्ट का दूसरे दिन भी बहिष्कार, वादकारी रहे परेशान धरने में बार एसोसिएशन के पदाधिका...