नई दिल्ली, अगस्त 7 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। देशभर की अदालतों में लाखों मुकदमे महज इसलिए सालों से लंबित हैं क्योंकि इसमें पक्षकारों की ओर से कोई वकील पैरवी करने नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं, लाखों ऐसे भी मामले हैं ‌जिनको खत्म करने के लिए पक्षकार भी इच्छुक नहीं हैं। इसका खुलासा नेशनल जूडिशियल डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) के आंकड़ों के विश्लेषण से हुआ है।

न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या नेशनल जूडिशियल डाटा ग्रिड के आंकड़ों के मुताबिक देशभर की अदालतों में 5 करोड़ 2 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 11 लाख 35 हजार 993 मामले इसलिए लंबित है क्योंकि पक्षकारों की ओर से कोई भी वकील पैरवी करने नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं, 2 लाख 44 हजार ऐसे मामले भी अदालतों में लंबित हैं, जिन्हें खत्म करने में पक्षकार खुद ही दिलचश्पी नहीं दिखा रहे हैं। इनमें स...