बरेली, जून 19 -- एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर वकीलों का धरना जारी है। गुरुवार को भी वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दे जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम उदित पवार की कार्यप्रणाली से नाराज होकर वकील पांच जून से तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं गुरुवार को भी वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दे प्रदर्शन किया। इस दौरान एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, संरक्षक सुधाकर लाल रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, सचिव पुष्पाल सिंह गंगवार, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल, सुरेश पटेल, नवी अहमद अंसारी आदि ने कहा कि जब तक एसडीएम को तहसील से हटाया नहीं जाता। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसमें पूर्व सचिव दुष्यन्त गंगवार, पुरुषोत्तम गंगवार, संजीव गंगवार, रघुनंदन गंगवार, अनिल दिवाकर, अरशद अनी...