नोएडा, मार्च 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। न्यायालय में अधिवक्ता सम्मान बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में वकीलों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। वकीलों ने निर्णय लिया कि गुरुवार को सभी वकीलों की बैठक बुलाकर आंदोलन को तेज करने की रणनीति तैयार की जाएगी। समिति के अध्यक्ष अनिल भाटी एडवोकेट ने बताया कि बुधवार को तीसरे दिन भी वकीलों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। अधिवक्ता चौक पर इकट्ठा हुए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने कहा कि उनकी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता। आंदोलन को तेज करने के लिए गुरुवार को बैठक बुलाई गई है। अधिवक्ता गुरुवार को कोर्ट परिसर में चौक पर इकट्ठा होंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे। इस मौके पर श्याम सिंह भाटी एडवोकेट, नीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.