वकीलों का एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
बरेली, जून 17 -- नवाबगंज। एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर पिछले 10 दिनों से तहसील के अधिकारियों के न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे वकीलों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर 5 जून से अधिवक्ता तहसील के अधिकारियों के न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। मंगलवार को वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दे जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने साफ कहा कि एसडीएम को तहसील से हटाए जाने तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। इसमें एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक सुधाकर लाल रस्तोगी, अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, पूर्व अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, सचिव पुष्पाल सिंह गंगवार, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन गंगवार, पूर्व सचिव उस्मान अली, सईद अहमद अंसारी, देवेश गंगवार, रामबहादुर मौर्य, रामकिशन गंगवार, आरपी सागर आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.