वकालत में 50 साल पूरे होने पर राधारमन सम्मानित
बदायूं, मई 14 -- जिला सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधा रमन गुप्ता के वकालत के 50 साल पूरे होने पर अध्यक्ष अरविंद पाराशरी ने उन्हें शाल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा, ग्रामीण क्षेत्र से आकर वकालत करने में बहुत सी समस्यायें आती हैं। राधारमन ने सबका सामना करते हुए 50 वर्ष को पूरा किया। वरिष्ठ अधिवक्ता अनवर आलम ने कहा कि राधा रमन व्यवहारिक और मृदु भाषी व्यक्ति हैं , और अपने कार्य से ही मतलब रखते हैं। सचिव कौशलेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि नौजवान अधिवक्ताओं को प्रेरणा के श्रोत्र रहे हैं। संयुक्त सचिव जफर हुसैन, कोषाध्यक्ष मोहित कुमार अग्रवाल, पुस्तकालय अध्यक्ष राधव पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता नर सिंह प्रसाद गुप्ता, सिसनेश सक्सेना, शब्बीर गाजी, असद हुसैन, सोना गुप्ता, गौरव गिरी उनके कार्यों की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.