मेरठ, अप्रैल 5 -- मखदुमपुर गंगा घाट पर हुआ दर्दनाक हादसा चार जिंदगियों के अंत के साथ कई बड़े सपनों को भी हमेशा के लिए डुबों गया। जिन युवाओं ने अपने भविष्य की मजबूत नींव रखनी शुरू ही की थी, वे एक पल में गंगा की लहरों में समा गए। शनिवार को शवों की बरामदगी के साथ ही घाट पर मातम् और परिजनों का करुण विलाप गूंजता रहा। मृतकों में अभिषेक सबसे बड़ा और बेहद मेधावी छात्र बताया जा रहा है। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था और आगे चलकर सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने का सपना देख रहा था। परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यह सपना अधूरा ही रह गया। वहीं हिमांशु कक्षा 10 और दीपांशु कक्षा 12 का छात्र था। चौथा युवक प्रियांशु, जो कक्षा 10 में पढ़ता है, अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को चारों युवक सामान्य रूप से गंगा स्नान के लि...