गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। लोहिया नगर स्थित राणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 10 के छात्र वंश शर्मा ने कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन किया है। 16 अगस्त को लुधियाना के सेलिब्रेशन प्लाजा में थर्ड सेंशिकन कप ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-18 के 61-63 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों के बीच वंश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया और रजत पदक प्राप्त किया। वंश की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या डॉ. पूनम शिशोदिया और विद्यालय परिवार ने वंश को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने कहा कि वंश की सफलता अन्य छात्रों को भी खेलों के लिए प्रेरित करेगी। वंश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच और विद्यालय को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...