कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने बीसीए को 126 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में पीएसी ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से हराया।राहुल सप्रू मैदान पर हुए मैच में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में सात विकेट पर 274 रन बनाए। टीम की ओर से शिवा सोनकर ने 108 रन और वंश निगम ने 105 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। जवाब में खेलने उतरी बीसीए की टीम 27.4 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- अंडर-16 क्रिकेट लीग में क्राउन और तिलहर अकादमी की जीत टीम की ओर से फरदीन अली ने 42 रन, ब्रजेश कुमार ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रांजुल देव ने पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। पीएसी मैदान पर हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.