संभल, अक्टूबर 4 -- मासिक परिक्रमा के अवसर पर रविवार को वंश गोपाल तीर्थ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पितरों का तर्पण कर उनकी आत्मशांति एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद परिक्रमा समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने 68 तीर्थ एवं 19 कूपों की परिक्रमा की। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मासिक परिक्रमा का शुभारंभ वंश गोपाल तीर्थ से हुआ। यहां पूजा-अर्चना और तर्पण के बाद श्रद्धालु खानपुर खुमार होते हुए नेमीशरण तीर्थ पहुंचे। इसके बाद शिव मंदिर भवानीपुर, चंद्रयान होते हुए श्रद्धालु पुनः वंश गोपाल तीर्थ पहुंचे, जहां परिक्रमा का समापन किया गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मासिक परिक्रमा में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का तर्पण परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओ...