गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम घोषित किए। गुड़गांव के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीएलएफ फेज-3 स्थित श्री राम स्कूल, मौलसरी के छात्र वंश जगतियानी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं 10वीं बोर्ड में अद्वय को 99.8 फीसदी मिले। जिले के करीब नौ स्कूलों से 800 छात्रों ने परीक्षा दी थी। परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा। रिजल्ट घोषित होने के बाद कई छात्र स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ सफलता का जश्न मनाया। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की। स्कूल परिसरों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने भी छात्रों को बधाई देते हु...