मेरठ, जुलाई 18 -- मलियाना निवासी कक्षा 9 के छात्र वंश कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कमिश्नर और और एसएसपी से जवाब मांगा है। आयोग ने दोनों अधिकारियों को चार अगस्त को जवाब के साथ बुलाया। 30 जून को शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत के साथ पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की गई कि गत 28 मई को मलियाना निवासी कक्षा 9 के छात्र वंश कुशवाहा को उसके दोस्तों ने भोले की झाल पर नहर में डुबोकर हत्या कर दी थी,लेकिन मेरठ पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही।इस शिकायत को आयोग ने गंभीरता से लेते हुए वंश कुशवाहा की मौत के मामले में कमिश्नर और एसएसपी को नोटिस जारी कर ...