कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब की ओर से आयोजित तृतीय स्व. धनेश्वरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा मैच खेला गया। इसमें स्पाशा क्लब ने सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स क्लब को चार विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर स्पाशा क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स क्लब ने 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवम सिंह ने 116 रन और रितेश ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रांजल देव और प्रखर दुबे ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में स्पाशा क्लब ने वंश निगम के 103 रन और साहिल कुमार के 94 रन की बदौलत छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इससे स्पाशा क्लब ने चार विकेट से जीत दर्...