जहानाबाद, मार्च 23 -- करपी, निज संवाददाता। जिले के सभी प्रखंडों में जनगणना 2027 का आगाज हो चुका है। प्रखंड के पदाधिकारियों विशेषकर बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी का ऑफिशियल प्रशिक्षण के साथ कई तरह के दिशा निर्देश जिला पदाधिकारी अरवल के द्वारा दी जा चुकी है। इस जनगणना में स्वयं से स्व गणना करने का भी प्रावधान दिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा इस पर विशेष जोर देने की बात कही गई है। इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी वंशी प्रशांत कुमार के निर्देशानुसार सेल्फ इन्युमरेशन का प्रचार प्रसार के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सोमवार को शिक्षक अरुण कुमार के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। इस दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभा कुमारी ने उपस्थित होकर रंगोली आर्टिस्ट का उत्साहवर्धन किया साथ ही तस्वीरें खिंचवाई।जनगणना के प्रथम चरण ...