गया, नवम्बर 17 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन के वंशीनाला हाल्ट स्टेशन पर यात्रियों को रेल ट्रैक पार करने में सहूलियत हो। इसके लिए रेल प्रशासन ने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। धनबाद रेल मंडल के पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार को बंशीनाला हाल्ट स्टेशन (गया जी जिला क्षेत्र) पहुंचकर एफओबी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इसकी रिपोर्ट धनबाद रेल मंडल मुख्यालय कार्यालय भेजी जाएगी। जनवरी से निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर एक छोर से दूसरे छोर तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। रेल सूत्रों ने बताया कि धनबाद रेल मंडल क्षेत्र में सीटीआई कोडरमा बच्चा सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिन्हा, टीआरडी प्रभारी पहाड़पुर मिथलेश कुमार, आईओ डब्ल्यू गझंड़ी राजेश कुमार, टीसीआई पहाड़पुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.