वंशीधर अध्यक्ष और राम सिंह यादव मंत्री निर्वाचित
अयोध्या, जून 27 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील बीकापुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 में अधिवक्ताओं ने नए पदाधिकारियों का चयन कर लिया। शनिवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर वंशीधर शुक्ल, मंत्री पद पर राम सिंह यादव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष अवध राम यादव ने बताया कि कुल 118 मतदाताओं में से 117 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक मतदाता बाहर होने के कारण मतदान नहीं कर सका। शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर वंशीधर शुक्ल को 81 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीताराम दुबे को 21 तथा शिवनाथ सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर पहली बार चुनाव मैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.