मेरठ, जनवरी 13 -- अयोध्या में आयोजित सब जूनियर बालिका स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ की वंशिका ने 3000 मीटर रेस वॉक को 15:58 मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वंशिका खेलो इंडिया सेंटर की खिलाड़ी हैं। पुरुष वर्ग में 4 गुणा 100 रिले में भी मेरठ की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। यह खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में गौरव त्यागी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आरएसओ जितेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, अनु कुमार, अब्दुल आहद, रामचंद्र आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.