बांदा, मई 13 -- अतर्रा। कस्बा निवासी वंशिका दीक्षित ने हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) पद पर सफलता प्राप्त करते हुए योग्यता सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। वंशिका का कहना है कि बिना किसी कोचिंग संस्थान की सहायता यह मुकाम हासिल किया। वंशिका के पिता विवेक नारायण दीक्षित मां सुमन दीक्षित ने बताया कि उसने अतर्रा महाविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। वंशिका की सफलता में अतर्रा महाविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश द्विवेदी तथा भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. आर.एस. त्रिपाठी के मार्गदर्शन किया है। परिजनों ने वंशिका की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- वीवीपीएस में साइंस में इशिका, कॉमर्स में आदित्य अव्व्ल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...