भभुआ, अप्रैल 8 -- भगवानपुर। प्रखंड के नौखिला मौजा में बुधवार को जमीन सर्वे के दौरान कई चीजों का सत्यापन किया गया। विशेष सर्वेक्षण अमीन आनंद कुमार शर्मा द्वारा नौखिला मौजा के थाना नंबर 418 के खेसरा संख्या 1-50 तक के रैयतों के जमीन के प्लॉट की जांच कर उनकी वंशावली और रैयती भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान इस मौजा के दर्जनों किसान मौजूद रहे। (भगवानपुर से अमरनाथ पांडेय) बंदर के झपटने से दुकानदार हुआ घायल भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर स्थित बाजार में बंदर के झपटने से एक दुकानदार घायल हो गया। घायल मोनू पांडेय भगवानपुर का निवासी है। उसकी दुकान भारतीय स्टेट बैंक के पास है। वह बुधवार को अपनी हार्डवेयर की दुकान पर दुकानदारी कर रहा था। इसी दौरान एक बंदर आया और उसपर झपट पड़ा। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया। बंदर की इस हरकत से ग्राहक इधर-उध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.