संभल, मार्च 27 -- शहर में आस्था और पर्यटन को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश कैबिनेट ने सोमवार को वंशगोपाल तीर्थ के 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के विकास को मंजूरी दी थी। लंबे समय से श्रद्धालु इस मार्ग के पक्के निर्माण की मांग कर रहे थे, क्योंकि अब तक उन्हें कीचड़ और कच्चे रास्तों से गुजरना पड़ता था। जिससे यात्रा कठिन और असुविधाजनक हो रही थी। इस विकास परियोजना के लिए शासन ने 300.11 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसकी पहली किश्त शुक्रवार को 11 लाख रुपये के रूप में जारी की गई। इस वित्त वर्ष में इसी राशि का खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के अंतर्गत 68 प्राचीन तीर्थ और 19 ऐतिहासिक कूप शामिल हैं। जिन्हें सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा। यह परिक्रमा मार्ग अब वृंदावन और गोवर्धन मॉडल की तर्ज पर विकसि...