मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रज्ञा प्रवाह उत्तर बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर विभाग के तत्वावधान में वंदे मातरम् विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। आयोजन रविवार को मधुकर निकेतन में हुआ। मुख्य वक्ता उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत संयोजक डॉ. देवेंद्र प्रताप तिवारी ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का विस्तृत विश्लेषण किया। 1763 के सन्यासी विद्रोह से लेकर बंग दर्शन में वंदे मातरम् के प्रथम प्रकाशन एवं बंकिमचंद चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कैसे 1896 में कोलकाता के कांग्रेस अधिवेशन में गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के द्वारा वंदे मातरम् के प्रथम गायन के बाद संपूर्ण भारत में इस गीत को न केवल स्वीकारोक्ति मिली, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र में यह स्वतंत्रता संग्राम का मूलमंत्र बन गया। मुख्य अतिथि उदय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.