अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देशभर के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के सहगान से होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस संबंध में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ करने से छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी। यूजीसी ने संस्थानों से इस पहल को गंभीरता से लागू करने और नियमित रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को लोकप्रिय बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति श्रद्धा और सम्मान बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए। इसके तहत कॉलेजों में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.