प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग उत्थान समिति की ओर से वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को सामूहिक वंदे मातरम यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष एवं ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक डॉ उदय प्रताप सिंह ने तिरंगा झंडा लहराकर किया। यात्रा का बैरहना में महापौर गणेश केसरवानी ने स्वागत किया। यात्रा ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज, करेला बाग से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नारीबारी में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने किया। यात्रा में राजेश केसरवानी, अजीत सिंह, हिमांशु, शिवम अग्रहरी, अभिलाष केसरवानी, शुभम अन्नू केसरवानी, रजत सोनकर, मोनू सेठ, सुनील केसरवानी, दीपक केसरवानी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.