नई दिल्ली।, अगस्त 20 -- Vande Mataram Row: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुए सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी ने अपनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। कांग्रेस ने बुधवार को साफ-साफ कहा कि पार्टी अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के केवल पहले दो पद ही गाएगी। इसके लिए पार्टी ने 1937 में अपनाए गए कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के ऐतिहासिक प्रस्ताव का हवाला दिया है। कांग्रेस के इस फैसले पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। देश की सबसे पुरानी पार्टी को नई मुस्लिम लीग करार दिया है। बुधवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस विषय पर पार्टी के रुख में कोई भ्रम नहीं है। कांग्रेस महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, रवींद्रनाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा लिए गए फैसले क...