वंदे मातरम गाकर शान से लहराया तिरंगा
भागलपुर, अगस्त 17 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया सहित विभिन्न प्रखंडों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण में एसडीओ रोहित कर्दम ने ध्वजारोहण किया एवं परेड का निरीक्षण किया। नवगछिया पुलिस लाइन में एसपी वैभव शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया और सलामी ली। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीपीओ अनिकेत कुमार अमर ने ध्वज फहराया। नगर परिषद नवगछिया कार्यालय में सभापति प्रीति कुमारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, पार्षद मुन्ना भगत सहित सभी पार्षद उपस्थित थे। नवगछिया आदर्श थाना में इंस्पेक्टर रविशंकर ने झंडा फहराया। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में प्राचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.